कुशीनगर। देश के सभी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से दस प्रतिशत टोल शुल्क बढ़ जाएगा। टोल शुल्क के बढ़ने से यात्री किराया एवं माल भाड़ा में वृद्धि हो सकती है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रात 12 बजे से क्षेत्र के सलेमगढ़ सहित सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में दस प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक ऋषिकेश सिंह ने बताया कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन एवं हल्के वाहनों का जहां 55 रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब 60 रुपये देना पड़ेगा। इसी तरह हल्के कामर्शियल वाहन, हल्के भार वाहन, मिनी बस का शुल्क 80 से 95 रुपये, टू एक्सेल बस एवं ट्रक का शुल्क 180 से 195 रुपये, थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहनों का 190 रुपये के स्थान पर 215 रुपये एवं भारी वाहनों का शुल्क 280 से 310 रुपये किया गया है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…