साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौना में रविवार की रात्रि चोरो ने एक घर को निशाना बना कर घर से एक लाख बीस हजार नगदी व पुराने जेवरात,कपड़े लगभग पांच से छः लाख रुपये की चोरी की।पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।बीच गांव में हुई चोरी से गांव के लोग काफी दहशत में है।
रविवार की रात्रि उक्त गांव में चोरो द्वारा घर के पीछे बांउड्री वाल के रास्ते घर मे घुसकर चोरी का अंजाम दिया गया है।पीड़ित अमरुद्दीन अंसारी ने बताया पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर पांच से छः लाख की चोरी कर ली गयी है।जिसमें एक लाख बीस हजार नगदी,पुराने जेवरात जिसमें गले की रुपैठी, हँसुली,दो सोना की अंगूठी,सात थान सोना,2 किलो चांदी का जेवरात शामिल है
तथा नए कपड़े भी शामिल है।इसकी जानकारी सुबह सो कर उठे तो पता चला जब बरामदे से अंदर जाना चाहे तो गैलरी का दरवाजा पीछे से लॉक था,दरवाजा को किसी तरह से धक्का देकर अंदर घुसे तो देखा कि घर का सामान ईधर उधर बिखरा मिला तथा दरवाजे व ट्रंक व पेटी का ताला कटर से काटा हुआ था,इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस को दिया गया।पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…