News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी आग में तेरह घर जलकर हुई खाक,एक भैंस बुरी तरह झुलसी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 26, 2022  |  9:47 PM

1,074 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात कारणों से लगी आग में तेरह घर जलकर हुई खाक,एक भैंस बुरी तरह झुलसी
  • हुक्कड़ की शुरुआत में ही आग लगी से हुई लाखों रूपये की क्षति

रामकोला/कुशीनगर। अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन से ऊपर रिहायशी घर जलकर राख हो गया।आग की तांडव में घर-गृहस्थी का सारा सामान जलने के साथ ही एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गयी।सूचना पाकर दमकल पहुंंचा लेकिन तबतक सबकुछ स्वाहा हो गया था।

आग लगी की घटना रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी खास गांव की है। शनिवार को 5 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग लगी के समय घर के पुरूष मजदूरी करने गये हुए थे।धीरे-धीरे आग की लपटें तेज हो गई। आग लगने की शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। धीरे-धीरे आग विकराल रूप धारण कर कोमल राजभर, दारा, पिंटू, गोविंद, सरवन, वीरेंद्र, मंटू,स्नेही, प्रकाश, फेकू, राम नरेश सहित तेरह रिहायशी घर को जलाकर राख कर दिया।इसमें गोमल की एक भैैंस भी बुरी तरह झुलस गयी।सूचना पाकर दमकल पहुंचा लेकिन तबतक आग अपना तांडव मचा चुकी थी। सूूचना पाकर मौके पर कानूनगो एस0पी0 गुप्ता , लेखपाल संगम प्रसाद तथा हल्का लेखपाल सुरेेश शर्मा पहुंचे और पीड़ितों को क्षति पूर्ति दिलाने हेतु रिपोर्ट तैयार किये।

कप्तानगंज तहसील के उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने कहा कि शीघ्राति शीघ्र अग्नि पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।पीड़ितोंं से मिलकर पूर्व प्रधान जनार्दन यादव ने ढाढ़स बढ़ाया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking