कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला निवासी नागेश्वर जायसवाल पुत्र परमहंस जायसवाल उम्र लगभग तीस वर्ष की शनिवार रात दस बजे के करीब विद्युत की स्पर्शघात से मौत हो गई। रविवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अन्तिम संस्कार हेतु ले जाया गया।
नागेश्वर नौरंगिया तिराहे पर होटल की दुकान चलाते हैं।शनिवार देर रात लगभग दस बजे दुकान का सारा काम खत्म कर बन्द करने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच किसी कार्य से हैण्ड पम्प पर गए कि पास में लगे लोहे के खम्भे में प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गये। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई फिरभी परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया उसके बाद मन संतोष हेतु परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नागेश्वर की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों में मातम फैल गया।मृतक काफी मिलनसार व्यक्ति था।मृतक अपने पीछे एक दस साल का पुत्र एक बारह साल की पुत्री छोड़ गया है जिसकी सारी जिम्मेदारी मृतक की पत्नी पर आ गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…