कुशीनगर। जनपद में चलाए जा रहे पशु तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के अभियान में मंगलवार को एक बार फिर पटहेरावा पुलिस ने बिहार को ले जाए जा रहे प्रतिबंधित गौ वंश की खेप को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को दबोचने में कामयाब हुई है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में पशुओं की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम महुअवाँ काटा NH-28 के पास से चेकिंग के दौरान पिकप वाहन नं0 UP 57 AT 9502 से क्रुरतापूर्वक रस्सी से बांध कर तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही तीन राशि गोवंशीय पशु, एक लकड़ी का ठीहा बरामद कर एक अभियुक्त सदरे आलम पुत्र अली हुसैन निवासी सलेमगढ़ पैथनी टोला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 378/2022 धारा- 3/5A/8/5B उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ,उ0नि0 देशराज सरोज,का0 ओमप्रकाश यादव ,का0 विपिन चौहान ,का0 दिपक सिंह ,का0 जयन्हिद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…