रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। दो बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये।घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना रामकोला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 कप्तानगंज -रामकोला के बीच ग्राम सभा चन्दरपुर टोला गोबरही चौराहा के समीप की है। कप्तानगंज की तरफ से बाइक लेकर आ रहा युवक नन्दलाल साहनी पुत्र रामाश्रय साहनी उम्र 28 वर्ष तथा बाइक पर बैठा रवि पुत्र राजकिशोर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सभा दिहुलिया मनिया छपरा टोला अहिरौली करमहा थाना रामकोला ने गोबरही चौराहा के समीप सड़क के किनारे बाइक पर बैठे राम दुलारे यादव पुत्र गामा यादव उम्र 50 वर्ष, और बिरजू यादव पुत्र शिवपूजन यादव उम्र 48 वर्ष ग्राम चन्दरपुर अहीर टोली थाना रामकोला निवासी को जोरदार टक्कर मार दिया।इस टक्कर में तीन लोग रामदुलारे यादव , बिरजू यादव और रवि घायल हो गए।तीनो को एंबुलेंस 108 ने रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बिरजू यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…