कुशीनगर। नगर के श्रीराम जानकी मठ मन्दिर में नन्द वंशी नाई समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का किया गया। वक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगा कर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने सजातीय एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शैक्षिक, सामाजिक मजबूती से ही तरक्की संभव है। अखिल भारतीय नाई महापंचायत के मण्डल अध्यक्ष डा. अवधेश कुमार नन्द ने कहा कि किसी की भी प्रतिष्ठा घर में होती है। तभी समाज में होती है किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कारिक शिक्षा जरूरी है। इसके बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने युवाओं को शिक्षित व सांस्कारिक समाज निर्माण का आह्वान किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलामहामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी के लिए एकजुटता के साथ दावेदारी करनी होगी और इसके लिए हम जनपद में अभियान चला कर लोगों को जागरूक करें तब जाकर हमें सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी मिलेगी। इसी क्रम में ग्रामप्रधान राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, दुलारचंद शर्मा, दिलीप शर्मा, मनीष शर्मा, अमर नाथ ठाकुर, ज्योतिष लाल शर्मा ने आपने विचार रखे। साहित्यकार शिक्षक रामनरेश शर्मा व डा. नन्द ने फाग गीत प्रस्तुत किया। महन्थ शिवशरण दास व पुजारी देवनारायण शरण दास ने सभी को प्रसाद वितरित किया। आभार संयोजक आर्यन शर्मा व संचालन हृदया नन्द शर्मा ने किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कसया जटाशंकर शर्मा, सुशील वर्मा, तेजप्रताप शर्मा, संतोष शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दिनेश शर्मा, संजीव शर्मा, बृजेश शर्मा, शर्मा, आनंद शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अजित शर्मा विजेंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…