Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Oct 10, 2023 | 7:44 PM
828
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ा मैदान में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों के दो दिवसीय ऐथलेटिक्स तहसील स्तरीय बालक/ बालिका दौड़, खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंतिम दिन बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर अव्वल रहा l खेल शिक्षक हरिकेश सिंह ने खिलाड़ियों के साथ ट्राफी लेकर ख़ुशी जाहिर किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दीं | खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा रहे|
इस दौरा विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बहुत बड़ी बात होती है| जो जीत हासिल किये हैं उन्हें बधाई एवं जो जीत हासिल नहीं किये हैं वे अगले वर्ष के लिए प्रतियोगिता की तैयारी करें| भारत के खिलाड़ी खेलों में शतक से ऊपर पदक प्राप्त कर रहे हैं| अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया| पूर्व विधायक श्री मणि ने कहा कि खेल से साहस, प्रतिस्पर्धा, विजीगिषु जैसे गुणों का विकास होता है | विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्षा किरन जायसवाल एवं प्रतिनिधि राकेश जायसवाल रहे| प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया|संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया| सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी बुद्ध इण्टर कालेज अव्वल रहा|
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य इम्तेयाज अहमद खान, सुरेश प्रसाद गुप्ता, शम्भू शरण श्रीवास्तव सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र/ छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें l
Topics: कसया