कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर अधिकारियों और नगर के व्यपारियों की बैठक हुई। जिसमें जीएसटी को लेकर जानकारी दी गयी और व्यापारियों से निडर होकर व्यापार करने की अपील की गई।बैठक में डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार, डॉ सूर्य कुमार व अधिकारियों ने व्यापारियों से जीएसटी को लेकर विधिवित चर्चा की।
कहा कि किसी प्रकार से डरने व घबराने की जरूरत नही है, यह कोई जनरल या सामान्य जाँच नही है, शासन का आदेश है तो जाँच होनी है। 40 लाख से अधिक क्रय -विक्रय करने वालों के लिये है। सभी व्यपारी अपना जीएसटी पंजीयन करा ले और कैश मेमो व बिल आदि दुरुस्त कर सभी कागजात तैयार कर ले। व्यापार मंडल अध्यक्ष कसया उमेश कुमार गुप्ता व व्यापारियों ने सवाल किया कि हम लोग रिटर्न भरते है, वापस नहीं आता है,18 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है। जिस पर अधिकारियो ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस के अलावा अधिकारियों से कहा कि व्यापारी समाधान योजना में भी अपना जीएसटी पंजीयन करा सकते है। मालूम हो कि हाल ही में जीएसटी को लेकर अधिकारियों द्वारा पूरे जनपद में छापेमारी से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान में ताले लगा दिए थे। व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताया था और नियमानुसार कार्यवाही की अपील की थी। जिसपर डीएम ने अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बैठक कर जीएसटी के नियमों को जानकारी देने के निर्देश दिए ।
इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता, मंत्री विजय मिश्रा, युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवि मध्देशिया, ईश्वर चंद्र जायसवाल, के डी राव, दुर्गा अग्रवाल, मंगलेश्वर कुमार, राजन जायसवाल, मनोज गुप्ता, विजय मद्धेशिया सहित व्यापारी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…