कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में शनिवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा यातायात कार्यालय पर अपने कर्मचारियों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु शासन और प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने मताहतो से आम जनमानस को इन नियमो का पालन करने हेतु जागरूक और प्रेरित करने हेतु कहा । इसी क्रम में यातायात कार्यालय पर निरीक्षक यातायात द्वारा बिना मास्क राहगिरो को मास्क का वितरण किया गया तथा उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी कोरोना से बचाव हेतु जारी निर्देशों से अवगत कराने तथा पालन कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा यातायात कार्यालय पर एवं सरकारी वाहन पर अधिष्ठापित पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से कोरोना से बचाव हेतु निर्गत निर्देशों एवं सड़क सुरक्षा/यातायात नियमो का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…