News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: यातायात निरीक्षक ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  6:36 PM

336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यातायात निरीक्षक ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

साखोपार/कसया । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे यातायात जागरुकता अभियान के क्रम में गुरुवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना में 50 बटालियन एनसीसी पडरौना के कैडेट्स को उनके अधिकारी गणों की मौजूदगी में रोड सेफ्टी व ट्रैफिक मैनेजमेंट पर एक सारगर्भित व्यख्यान दिया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

देश के सुरक्षाबलों द्वारा राष्ट्र की सीमा सुरक्षा,आंतरिक सुरक्षा,कानून व्यवस्था,लोक व्यवस्था पर योगदान तथा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मानव संपदा की क्षति तथा उसके दुष्प्रभाव पर बोलते हुए कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमो के पालन करने व अन्य लोगो को जागरूक करने हेतु संवेदीकृत किया गया।वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स,हेलमेट,सीट बेल्ट के प्रयोग,निर्धारित गति-सीमा में पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी रखने,मोबाइल और शराब का सेवन न करने,अपनी लेन में चलने तथा सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने ,ओवरलोडिंग से बचने,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण को कम करने,सड़क संकेतो का पालन करने,साइड मिरर का प्रयोग करने का अनुरोध करते हुए,पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने आदि महत्वपूर्ण यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत मे कैडेट्स को अपने दायित्यों के प्रति जागरूक करते हुए अपने अभिभावक गणों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों को भी यातायात के नियमो को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन कराने पर एनसीसी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking