News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रशिक्षण बैठक की गयी आयोजित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 28, 2022  |  5:59 PM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशिक्षण बैठक की गयी आयोजित 

कसया/कुशीनगर। वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, चंद्रभूषण कुमार के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं व्यय प्रेक्षक के साथ प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जनपद कुशीनगर से एन0आई0सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी व अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
        
वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त ने सभी जनपद के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के समस्त अभ्यर्थियों का व्यय सम्बन्धी पंजिका 09 अप्रैल 2022 तक अवश्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि सभी को व्यय पंजिका उपलब्ध कराना अनिवार्य है, अन्यथा की स्थिति के आयोग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी l

उक्त अवसर पर कुशीनगर एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि निर्वाचन सम्बन्धी व्यय पंजिका में यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो व्यय लेखा के नोडल वरिष्ठ कोषाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। इसके अलावे उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 02अप्रैल, और 04 अप्रैल 2022 को अभ्यर्थियों के लेखा संबंधी समस्याओं का समाधान कोषागार में किया जाएगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking