कसया/कुशीनगर। कसया -पड़रौना मुख्य मार्ग पर बैरिया चौराहे से आगे स्थित ईदगाह के पास एक सीएनजी ऑटो लदी ट्रक धु – धु कर जलने लगा। ट्रक पर लदा एक दर्जन सीएनजी ऑटो भी जलकर राख हो गया।इस घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी प्रयास के बाद आग को बुझाने में सफल हुई।
मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से ट्रक संख्या एनएल 01 एन 5970 को चालक अब्दुल हमीद सीएनजी ऑटो लादकर पड़रौना जा रहा था कि पड़रौना -कसया मार्ग पर बैरिया गांव के ईदगाह के समीप लचीले विद्युत तार की चपेट में ट्रक आ गया और ट्रक में आग लग गयी। आग लगने की जानकारी होते ही ट्रक चालक हमीद ने ट्रक के अगले हिस्से को ट्रेलर से अलग कर लिया। आग से ट्रेलर सहित उसपर लदा एक दर्जन ऑटो जलकर राख हो गया। आग लगने से वहाँ लोगों में अफरा तफरी मच गया तथा भारी मौके पर जुट गई। मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव और पुलिस अधिकारियों ने घटना के सम्बंधित जानकारी ली ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…