Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: बाइक अनियंत्रित होने से ग्रा०वि०अ०घायल रेफर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 21, 2023, 4:40 PM IST • अब तक 62 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मोतीचक विकास खंड के पुरैनी, नारायनपुर गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अशोक सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ग्राम विकास अधिकारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को लोगों ने सूचना दी, जहां एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

गोरखपुर के राप्ती नगर निवासी 54 वर्षीय अशोक सिंह मोतीचक ब्लॉक के गांव पुरैनी व नरायनपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की सुबह पुरैनी व नरायनपुर गांव में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर बाद वापस ब्लाक मुख्यालय मोतीचक आ रहे थे कि हाटा कप्तानगंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें ग्राम विकास अधिकारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi