कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना रविन्द्रनगर धूस मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-88/2023 धारा 323,504,506,380 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- अऱविन्द तिवारी, 2-विनोद तिवारी पुत्रगण स्व0 बैजनाथ तिवारी सा0 सुगही थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये एक अदद चैन पीली धातु व एक अदद मोबाईल फोन (कुल कीमत लगभग 42,000/- रु0) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना रविन्द्र नगर धूस कुशीनगर, उ0नि0 दीपक सिंह,का0 विरेन्द्र कुमार मौर्य ,का0 राम प्रताप ,का0 अरविन्द कुमार आदि शामिल रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…