News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नेपाल से दो सगे भाई अयोध्या की यात्रा पर पैदल निकले

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 14, 2024  |  7:06 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नेपाल से दो सगे भाई अयोध्या की यात्रा पर पैदल निकले
  • तीस से पैतीस किमी0 प्रतिदिन कर रहे यात्रा

रामकोला/कुशीनगर । अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर सम्पूर्ण भारत इस समय राम मय हो चुका है। भारत ही नहीं पूरे विश्व के सनातन प्रेमी प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए उत्साहित व लालायित है। भारत देश के साथ-साथ नेपाल व अन्य तमाम देशों से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नेपाल के पर्सा जिला के बीरगंज रक्सौल शहर के समीप स्थित इनरवा गाँव से गत 10 जनवरी को दो सगे भाई सुहेल राज यादव उम्र 22 वर्ष और राकेश यादव उम्र 17 वर्ष पैदल ही अयोध्या यात्रा पर निकल गए हैं। शनिवार की रात को ये दोनों भाई यूपी के रामकोला नगर पंचायत में पहुंचे। चेयरमैन और अधिशासी अधिशासी तथा मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने नगर पंचायत में ठहरने और खाने की समुचित प्रबंध की। युवाओं ने बताया कि हम लोग माता जानकी के जिला के निवासी है और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था व प्यार और दिल में सम्मान है, इसी को दिल में संजोये अयोध्या के लिए पैदल कूच किये हैं। हम लोग प्रतिदिन 30-35 किमी0 पैदल यात्रा करते हैं। रविवार को सुबह 10 बजे के लगभग चेयरमैन प्रतिनिधि व मण्डल अध्यक्ष तथा पत्रकार रामबिहारी राव व विशाल चन्द ने केसरिया गमछा व शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर नेपाल से चले दोनों युवाओं का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात दोनों युवक जय श्रीराम के उदघोष के साथ अयोध्या की दूरी तय करने के लिए आगे बढे़ ।

मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि आज मन बहुत हर्षित हो रहा है कि मुझे ऐसे दो युवाओं का स्वागत करने का अवसर मिला है जो इस भीषण ठंड के मौसम में अपना घर-परिवार छोड़कर श्रीराम लला के प्रति श्रद्धा व आस्था को दिल में लिये प्राण- प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए पड़ोसी मुल्क नेपाल के बीरगंज से अयोध्या के लिए पैदल चले है। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि बातों से लगा है कि इन दोनों युवाओं के अंदर श्री राम लला के प्रति अटूट श्रद्धा और स्नेह है। श्रीराम के प्रति श्रद्धा देखकर इन लोगों का वशीभूत हो गया हूँ। इस दौरान रविन्द्र प्रजापति, हरेराम शर्मा, विकास चौहान, विकास, , सुनील यादव, अखिलेश कश्यप, रामानंद, गिरजा शंकर मोदनवाल सहित दर्जनों सनातन प्रेमी राम भक्त उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking