News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले करने वाले दो भाइयों को पांच साल की कैद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 29, 2022  |  9:11 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले करने वाले दो भाइयों को पांच साल की कैद
  • कसया थाना क्षेत्र के सबया में 28 वर्ष पहले हुई थी मारपीट…..
  • दोनों आरोपियों पर 32500 रुपये का अर्थदंड लगाया है

कसया/कुशीनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पडरौना अशोक कुमार सिंह ने 28 साल पूर्व कसया थाना क्षेत्र के सबया में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को दोषी मानते हुये पांच साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर 32500 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जीपी यादव के मुताबिक 28 मार्च 1994 को कसया के सबया निवासी जगदीश ने कसया थाने में तहरीर सौंप बताया कि 28 मार्च की शाम साढे चार बजे पिता राजबंशी आटाचक्की के मशीन वाले घर में बैठे थे कि पुरानी रंजीश को लेकर गांव के आत्मा व रामायण दुबे समेत चार लोगों ने गोलबंद होकर जान से मारने की नियत से लाठी-ठंडा लेकर पहुंचे और घर में घुस कर पिता राजबंशी को मारने लगे। इससे उनको गहरी चोट लगी। उनके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने मुझे भी मार पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये। दोनों पिता पुत्र को लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने कोर्ट में दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में कुल सात गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने दो पक्षों के अधिक्ताओं के दलीलों को सुनने के बाद आत्मा दुबे व उनके भाई रामायण दुबे निवासी सबया थाना कसया को पांच साल की सजा तथा 32500 जुर्माना लगाया है। दोनों भाई जमानत पर बाहर थे। मुकदमें की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पहुंचे दोनों भाइयों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला कारागार देवरिया भेज दिया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking