कुशीनगर । जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सालिकपुर के चौकी प्रभारी सहित एक दीवान और दो सिपाहियों पर एसपी कुशीनगर की कार्यवाही की गाज इस लिए गिरी की उक्त पुलिसकर्मी एक एस एस बी जवान के साथ बीते रविवार को गुडवर्क के चक्कर में बदसूलकी कर दिए, जैसा आरोप एस एस बी के जवान ने लगाई है।
बीते रविवार को बिहार प्रदेश के सीमावर्ती जनपद के मंगलपुर निवासी एक एस एस बी के जवान उत्तर प्रदेश के तरफ से सालिकपुर पुलिस चौकी के रास्ते बिहार के तरफ जा रहा था। इस क्रम में चौकी सालिकपुर पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी, पुलिस कर्मियो ने बाइक रोकने का संकेत दिया लेकिन बाइक चालक ने गाड़ी नही रोकी तो पुलिस कर्मियो ने संदिग्ध जान कर पिछा किया कुछ दूर पर जाकर पुलिस वालो ने बाइक सवार को रोक लिए.
जानकर सूत्रों को माने तो पुलिसकर्मियो ने तलाशी लेना शुरू किया तो बाइक सवार को ये चीज़ नागवार लगी और उसने पुलिस कर्मियो से ही कहासुनी करने लगा। बाइक सवार ने अपने को एस एस बी का जवान बताते हुए पुलिस कर्मियो से तू-तू मैं-मैं करने लगा फिर उसको पुलिस चौकी लाया गया, फिर समझा बुझा कर जाने दिया गया लेकिन यह बात जवान को नागवार लगी और सीमावर्ती प्रदेश के मदन पुर निवासी उक्त एस एस बी के जवान ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी बात रखी. जानकारी रहे की उपरोक्त बाते सूत्रों के हवाले और जन चर्चा पर आधारित है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने मंगलवार को दोपहर में अपने कर्तव्यों और दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के क्रम में पुलिस चौकी प्रभारी सालिकपुर अरविंद कुमार यादव, खड्डा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव, आरक्षी सोनू यादव, आरक्षी चन्दन यादव के साथ थाना विशुनपुरा पर तैनात हेड कांस्टेबल जय हिन्द यादव को पुलिस लाइन बुला लिया है।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…