News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  8:16 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरु
  • बुनियादी शिक्षा पर विशेष जोर दें शिक्षक : बीईओ
  • प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम)।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का प्रारंभ शुक्रवार को पडरौना बीआरसी पर हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत बीईओ पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण में कक्षा 4 व 5 के छात्रों को निपुण बनाने पर जोर दिया गया । प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कक्षा 4 व 5 के छात्रों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का बोध कराने के लिए आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है। बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देनी चाहिए जिससे उनके भीतर सीखने की क्षमता बढ़ेगी। विभिन्न सत्रों में एआरपी तारकेश्वर शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, मेहरुद्दीन अली, संजीव कुमार ने भाषा और गणित की बारीकियों के बारे में बताया ।

इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, राकेश पांडेय , अरविंद यादव, राहुल वर्मा, दीक्षा त्रिपाठी, दिनेश दिवाकर, आशिमा सिंह, प्रज्ञा पांडेय, रीतु कुमारी, अरविंद तिवारी ,रुचि मिश्रा , सोनम मौर्या, राजकुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking