News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में हुआ दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 24, 2023  |  6:10 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में हुआ दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन
  • श्री अन्न की खेती देगी बेहतर स्वास्थ्य और कमाई के अवसर

कुशीनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया जनपद कुशीनगर में कल दिनांक 23 अक्टूबर को दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद देवरिया श्री रमापति राम त्रिपाठी जी ने कार्यशाला का उद्घाटन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया पर आयोजित दो दिवसीय श्री अन्न कार्यशाला में संबंधित वैज्ञानिकों ने श्री अन्न की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों से श्री अन्न की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया की जनपद में इस वर्ष श्री अन्न की मिनी किटों को कृषकों के मध्य निशुल्क वितरित कराया गया है। वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 4 वर्षों में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने आम जनमानस में उसका प्रचार प्रसार करने एवं इसके उत्पादकों को हर संभव सहायता प्रधान करने का कार्य किया जा रहा है। प्राविधान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कप्तानगंज के द्वारा श्री अन्न को उगाने के अपने अनुभव साझा किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर डी वी सिंह ने बताया की श्री अन्न का क्षेत्रफल पूरे भारत में बहुत है परंतु उसकी तुलना में पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी खेती बहुत कम की जाती है जबकि यह फसल किसी भी प्रकार की भूमि एवं ऐसी जगह जहां पर पानी की कमी हो की जा सकती है। किसान भाई इन्हें अपनाकर अच्छी कमाई प्राप्त करने के साथ आम जनमानस को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रदान करने का कार्य कर सकते हैं। माननीय सांसद ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती एवं पारंपरिक खेती के तरीकों पर चर्चा करते हुए श्री अन्न की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और यह अपेक्षा जताई कि यह कार्यशाला केवल औपचारिकता मात्र ना होकर सभी किसानों के मध्य श्री अन्न की खेती के लाभ के प्रति विश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगी एवं जनपद कुशीनगर में किसानों को श्री अन्न की खेती प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गण तथा कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं रेशम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking