News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो दिवसीय प्रदेशिक भाजपा अनुसूचित जनजाति सम्मेलन हुआ संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2021  |  8:05 PM

518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो दिवसीय प्रदेशिक भाजपा अनुसूचित जनजाति सम्मेलन हुआ संपन्न
  • भारत माता की जय व बन्दे मातरम बोलना क्या सांप्रदायिक है -स्वतंत्र देव सिंह

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आदिवासियों का समाज का अनादि काल से ही प्रकृति से जुड़ाव रहा है l जनजातीय के वीर सपूतो ने भी देश के लिए त्याग व बलिदान दिया है । बुद्ध की इस धरती पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। हमारी देश की संस्कृति अनेकता में एकता पर विश्वास रखती है और यही हमारे संस्कृति की पहचान भी है। पूर्व की सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि आदि समय से देश मे रहने वाली यह जाति षड़यंत्र की शिकार रही और हर तरह से पीड़ित रही है।

आज की हॉट खबर- हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में...

मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज का सामाजिक, शैक्षणिक व राजनैतिक विकास हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल के बलिदान को याद करते हुए कहा उनके अंत्योदय के सपनों को भाजपा साकार कर रही है। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में अलग जनजाति मंत्रालय बनाकर इस समुदाय का विकास किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार ने आदिवासी, वनटांगिया को जल, जंगल व जमींन का हक दिया । 9 राज्यों में वन वासियों के लिए मंत्रालय खुले हैं। विपक्षियों की आलोचना करते हुए कहा कि भारत माता की जय बोलना क्या साम्प्रदायिक है। वन्दे मातरम बोलना क्या उन्होंने राष्ट्रीयता का निर्माण करने व मोदी जी जैसा कार्यकर्ता बनने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में 2022 में गरीबों के निःशुल्क शिक्षा, खुशी के लिए सरकार बनाने के लिए कार्य करें। सम्पन्न सफल भारत का निर्माण करना है। श्री सिंह को हाल में बैठे सभी से सरकार बनाने का वादा किया।इस अवसर पर कुशीनगर सांसद विजय दूबे,स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी तथा कुशीनगर जनपद के समस्त भाजपा विधायक, जनजाति संगठन के जनपदी, गैर जनपदीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking