News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हाई स्कूल के परीक्षा में चेकिंग के दौरान पकड़े गए फर्जी दो परीक्षार्थी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 7, 2024  |  8:17 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हाई स्कूल के परीक्षा में चेकिंग के दौरान पकड़े गए फर्जी दो परीक्षार्थी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इण्टरमीडिएट कॉलेज में गुरूवार को हाई स्कूल की परीक्षा में बैठे दो फर्जी परीक्षार्थी को चेकिंग टीम द्वारा पकड़ा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के तहरीर पर रामकोला पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर ली।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालाछपरा (लक्ष्मीगंज बाज़ार) के हरीराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज में सुबह की पाली में हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा था, के दौरान कक्ष निरीक्षक की जांच में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। विवेक यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी जगरनाथपुर थाना रामकोला जो बाबू छकौड़ी सिंह इण्टर कॉलेज इंदरपुर सिधावे के छात्र कृष्णा पटेल की जगह
परीक्षा दे रहा था तथा दूसरा परमेश्वर वर्मा पुत्र गंगा वर्मा निवासी विजयपुर बाज़ार, पुरैनी थाना रामकोला जो विरेंद्र दूबे इण्टर कॉलेज चखनी भोज छपरा के छात्र दुर्गेश कुमार साहनी पुत्र हरीलाल साहनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के मिलान के दौरान दोनों को पकड़ा गया। दोनों छात्रों ने बताया कि हम लोग आज छठवा पेपर का परीक्षा दे रहे थे।

पकड़े गए छात्र में एक छात्र ने मित्रता निभा रहा था तो वही दूसरे ने पैसे पर परीक्षा दे रहा था। हरीराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने धोखाधड़ी की मुकदमा पंजीकृत कर दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ली गई है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking