News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के राज्यस्तरीय ट्रायल में जाएंगी दुदही की दो छात्राएं

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 20, 2023  |  5:43 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के राज्यस्तरीय ट्रायल में जाएंगी दुदही की दो छात्राएं

Advertisement

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने विभाग का मान बढ़ाया है। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास(स्पोर्ट्स हास्टल) के मंडल स्तरीय ट्रायल में सफल होकर दोनों ने राज्यस्तरीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

सोमवार को गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में एथलेटिक्स हेतु कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की छात्रा सरिता निषाद अंडर 15 बालिका वर्ग के 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी की गुड़िया यादव उक्त वर्ग के 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ हेतु ट्रायल में सफलता हासिल की। चयनकर्ता अशोक शाही, रेलवे के कोच जवाहर प्रसाद व कोच कुंदन मणि त्रिपाठी ने शटल रन, 100 मी व 800 मीटर दौड़, स्टैंड ब्राड जंप, मेडसिन बाल थ्रो व स्किल टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों के प्रतिभा का आंकलन किया जिसमें जनपद से उक्त बालिकाएं चयनित हुईं।

इनका मेडिकल टेस्ट भी हुआ। चयनित छात्राएं आगामी 25 व 26 मार्च को अयोध्या के डा. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने टीम लीडर श्रेया चौधरी के नेतृत्व में जाएंगी। छात्राओं की उपलब्धि पर जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेद्र राय, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, श्यामानंद यादव, राकेश कुमार, अमित कन्नौजिया, रवीश कुमार, विमलेश प्रताप सिंह आदि ने शुभकामना दी है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking