News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, हुए गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 7, 2023  |  9:11 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, हुए गिरफ्तार

रामकोला/कुशीनगर । बीती रात्रि में रामकोला पुलिस व स्वाट टीम तथा सेवरही पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के मेहदीगंज के समीप अमडरिया नहर पर सौनहा गांव के नजदीक पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

सूचना मिली है कि 6/7 जून की रात्रि को मुखबिर खास की सूचना पर थाना रामकोला पुलिस व स्वाट टीम कुशीनगर तथा सेवरही पुलिस की टीम मेहदीगंज के समीप अमडरिया नहर पर सौनहा गांव के समीप पुलिया के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई ,गोली लगने से बदमाश घायल हो गये और पुुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ली।पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश कृृष्णा यादव पुत्र स्व0 लोहड़े यादव तथा शक्ति यादव पुत्र स्व0 हीरा यादव ये दोनों सा0 नया टोला वार्ड नं0 01 जोराबगंज थाना कोढ़ा जनपद-कटिहार, बिहार के निवासी है तथा दोनों लूट/टप्पेबाजी की घटना में सम्मिलित अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाश है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पडरौना ले जाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ रामकोला थाना में भादवि के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या 194/2023 धारा 392 तथा थाना सेवरही में मुकदमा अपराध संख्या 203/2023 धारा 379 पंजीकृत है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर हम लोग अभियुक्तों को पकड़ने पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद मिस कारतूस 315 बोर तथा 48 हजार 5 सौ रूपये दोनों मुकदमों से संबंधित के अलावा एक अदद मोटरसाइकिल बीआर 29 V 3842 बरामद की गई ।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह मयफोर्स , स्वाट टीम कुशीनगर मय टीम तथा थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार सिंह मय टीम उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking