News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2023  |  6:48 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • चण्डीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब व वाहन के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • खड्डा पुलिस टीम ने शनिवार को किया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदगी

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध रोकथाम के चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस ने शनिवार को सालिकपुर पुलिस चौकी से शनिवार को चण्डीगढ निर्मित भिन्न- भिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब मय डीसीएम गाड़ी के साथ 02 अन्तर्राज्यीय तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, एसआई शर्मा सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मणीन्द्र कुमार राय कांस्टेबल अवनीश सिंह, चन्दन यादव, सौरभ सिंह, राहुल कुमार यादव, राघवेन्द्र मिश्रा, हरी अनुग्रह सिंह,चन्दन प्रकाश मिश्रा, रामनिवास यादव की पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक की तलाशी के दौरान तस्करी के लिए बिहार प्रांत को ले जाई जा रही चण्डीगढ़ निर्मित विभिन्न ब्रांडों के 3972 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर क्रिसन उर्फ कृष्ण पुत्र जनकराज साकिन गोपाल कालोनी, कबरी रोड जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष, और उत्तम सिहं पुत्र सुरेश कुमार साकिन कबरी थाना माडल टाउन जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 63/72 दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking