कसया/कुशीनगर। थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सं.4 अम्बेडकर नगर (भरौली) निवासिनी मैमुन निशा पत्नी हफिजूल्लाह ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर अपने पड़ोसी पट्टीदारो पर गोल बंद होकर मारपीट का आरोप लगायी है l
पीड़िता ने दिये तहरीर में कहीं है कि शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर मुंशी पुत्र सकीम अंसारी,असगर, नबी हसन,शमसाद पुत्र गण मुंशी,तबरेज व नियाज पुत्र गण असगर,सैरुन निशा पत्नी मुंशी,कदरून निशा पत्नी असगर,खैरुन निशा पत्नी नबी हसन और नौशाद पुत्र असगर उपरोक्त सभी लाठी -डंडा व कुदाल लेकर मेरे दरवाजे पर आये और भद्दी -भद्दी गालियाँ देने लगे l गाली देने से मना करने पर सभी मिलकर मुझे मारने पीटने लगे और जब जान बचा कर घर मे भागी तो घर में घुस कर मारने -पीटने लगे l जब मार खाते मुझे देख मेरे पति हाफिजूल्लाह व पुत्र इरशाद बचाने आये तो उनको भी बुरी तरह उक्त लोगो ने मारा -पीटा तथा उक्त तबरेज ने मेरे पुत्र इरशाद के सिर पर कुदाल से मार दिया, जिससे इरशाद का सर फट गया और सर से काफ़ी खून बहने लगा l
जिसके बाद गांव के लोगो ने बीच -बचाव कर हम लोगो की जान बचायी l पीड़िता ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर कार्यवाही करने व जान -माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…