कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत कसया – बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास सपहा रोड भरौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30बजे सड़क के किनारे स्कूटी खड़ी कर दो सगी बहने अपने परिजन के आने का प्रतीक्षा कर रही थी, कि अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दियाl ट्रक की ठोकर से दोनों बहनें बुरी तरह घायल हो गयी l दोनों घायल बहनो को घटना स्थल पर मौजूद लोगो तथा पहुंचे परीजनो ने सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना स्थल पर थाना क्षेत्र कसया के ही ग्राम नौगांवा निवासी कपुरचंद जायसवाल की दो पुत्रीया सुमन 25वर्ष व संध्या 23वर्ष स्कुटी बाइक से नगर कसया स्थित एक निजी अस्पताल में दांत का इलाज कराने के लिए घर से निकली थी,और भरौली पेट्रोल पंप के पास स्कूटी खड़ी कर पीछे से आरहे अपने अभिभावक का प्रतीक्षा करने लगी कि इसी दौरान पीछे से आ रहें तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दियाl प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने परिजन की संतुष्टि के लिये एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया, जहाँ डाक्टरों ने देखते ही संध्या को मृत घोषित कर दियाl मृतिका संध्या की बड़ी बहन सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना के बाद ट्रक तेज रफ़्तार में भागने के प्रयास में किसी ट्राली वाले को भी चपेट में लें लिया l पुलिस ने उक्त ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जूट गयी l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…