खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी जंगल गांव के सरेह के एक गन्ने के खेत में गुरुवार की सायं लावारिस हालत में छुपाकर रखी बाइक मिली। खेत में खड़ी बाइक को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। गन्ने के खेत में बाइक मिलने की घटना से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ग्राम सभा छितौनी जंगल के सरेह में रामधनी गुप्ता के गन्ने के खेत में लावारिस हालात में हीरो एच एफ डिलक्स जिसका नम्बर यूपी 56 AB 1676 मिली। चारा काटने गए लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी तो देखने की भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान व भाजयुमो के अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस प्रशासन ने गाड़ी को खेत से बाहर कराकर उसे कब्जे में लेकर थाने ले गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…