News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अनियंत्रित कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 11, 2023  |  3:03 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के अंतर्गत जोल्हनिया चौराहे के समीप देर रात ढाबे किनारे खड़ी बोलरो तथा मारुति कार को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में ढाबे से खाना खाकर बैठ रहे बिहार प्रांत के रहने वाले तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया। साथ ही कंटेनर चालक तथा खलासी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें बिहार प्रांत के रहने वाले रोशन जयसवाल (उम्र 35 वर्ष), सोनू (उम्र 25 वर्ष) तथा नईम (उम्र लगभग 40 वर्ष) गोरखपुर से किसी परिचित को अस्पताल में भर्ती करा कर वापस लौट रहे थे। तीनों व्यक्ति होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद अभी वह अपने बोलेरो में बैठने ही गए थे कि पीछे से अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,इस टक्कर के कारण तीनों युवक बुरी तरह चोटिल हो गए और कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राहगीरों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सुकरौली चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कंटेनर ड्राइवर तथा खलासी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो में रखें कागजातों के आधार पर मृतकों की पहचान बिहार प्रांत के रहने वाले निवासी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि कंटेनर का टायर फट जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर पहले बोलेरो और बाद में एक कार से जाकर टकराई। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking