कसया/कुशीनगर । नगर विकास, शहरी समग्र विकास, रोजगार, गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री उत्तर प्रदेश ए0के0शर्मा ने आज रविवार को सुबह तथागत भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा -अर्चना कर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया l इसी क्रम में मंत्री श्री शर्मा ने कुशीनगर बुद्धा घाट का निरिक्षण करतें हुए नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मियों से मिले और स्वच्छता के लिये उनको साधुवाद दिया तथा घाट की साफ -सफाई और हिरण्यावती नदी को निर्मल बनाये रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया l
इस मौके पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,फजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,डीएम एस राज लिंगम, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा, तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह,सदर सीओ कुंदन सिंह, सीओ पियूष कांत राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा,ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता, प्रधान लिपिक ब्रजेश गौतम, सफाई प्रभारी एवं टैक्स कलेक्टर परवेज आलम, पथ प्रकाश प्रभारी संजय कुमार भारती, श्रवण तिवारी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी, लेखपाल निलेश रंजन राव,सहित जिला एवं तहसील अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l बुद्धा घाट के निरिक्षण के पश्चात मंत्री श्री शर्मा पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर जलपान किया फिर हेतिमपुर मुक्तिधाम घाट का उद्घाटन किये जहाँ सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…