News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का नगर विकास मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2023  |  7:18 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का नगर विकास मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
  • पर्यटन स्थली को विकसित कराना सरकार की प्राथमिकता में है-नगर विकास मंत्री
  • लगभग एक करोड़ अंठावन लाख तैतालीस हजार” की लागत से तैयार हुआ कार्यालय l

कसया/कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्मित कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश ऐ.के. शर्मा द्वारा आज शुक्रवार को किया गया l इसके साथ ही अपरजिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, ईओ राम बदन यादव की मौजूदगी में मंत्रोचार के साथ फीता काट क़र उद्घाटन किया गया l वर्चुअल उद्घाटन के दौरान नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने संवाद करते हुए कहा कि फाजिलनगर नगर पंचायत बुद्ध व महाबीर की पवित्र स्थली होने कारण अति विशेष महत्त्व रखता है l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

यह विश्व पर्यटन स्थली है इसको पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित कराना सरकार के प्राथमिकता में है, इस लिये यहाँ के लिये विशेष धन की व्यवस्था पर जोर दिया जायेगा। आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में सैकड़ों नगर पंचायतों का सृजन किया है। इन नगर पंचायतों के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा जिससे वहां के नागरिक नगरीय सुविधाओं से जुड़ सकें। नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय लगभग “एक करोड़ अंठावन लाख तैतालीस हजार” की लागत से तैयार हुआl इस कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही इस नगर पंचायत के लिए तीन विशेष चीजे ऐतिहासिक होंगी l पहली चीज नवनिर्मित कार्यालय इस नगर पंचायत का अपना पहला कार्यालय, दूसराइस नगर पंचायत का पहला चुनाव व निर्वाचित प्रथम अध्यक्ष l वर्चुअल संवाद के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री शाही ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली आदि की समस्या से अवगत कराया, जिसपर ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता से मिलकर डीपीआर आदि तैयार करा भेजवाने को कहा।

इस दौरान प्रधान लिपिक शुभम मिश्रा, कंप्यूटर बाबू रंजीत सिंह, कमलेश वर्मा, राहुल सिंह, जेपी सिंह, राजेश गुप्ता, खालिद अंसारी, आनंद सिंह, वैरिस्टर गुप्ता, रामसेवक, रमेश पासी, गुड्डू चौहान, मनोज श्रीवस्तव, प्रदीप राय, प्रमोद सिंह, चंदन पासवान,चन्दन दूबे, कुंवर शाही, मोनू इराकी,आदि सहित सभासद नगरपंचायत कर्मी नगरवासी मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking