कसया/कुशीनगर। दिवंगत कम्युनिस्ट नेता विभूति चौहान को उनके आवास पर माकपा और भाकपा सहित विभिन्न दलों के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि स्व. विभूति चौहान संघर्षों के लिए याद किये जाएंगे। माकपा के जिला सचिव अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने कहा कि कामरेड चौहान कारीब पांच दशक से आम जन की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे। शुरू से तेज तर्रार, संघर्षशील और जन भावना से ओत प्रोत स्व. श्री चौहान आम जन के हक की आवाज बन हर मौके पर खड़े थे।
आयोजित सभा में पूर्व मंत्री व सांसद दारा सिंह चौहान, कामरेड राम नरेश यादव, कामरेड गेंदा सिंह, भागवत चौहान, कामरेड रामनिवास, सुबाष पाठक, कामरेड सलीम कुमार, दुर्गा देवी, राम आधार कुशवाहा, दलसिंगार, पवन कुमार, कलामुद्दीन, रामेश्वर सिंह, सुरेश पासवान आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…