कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रहसू जनूबी पट्टी के बजरही घाट पर शुक्रवार को आरआरसी सेन्टर का भूमि पूजन खंड विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी शिबू राय, ग्राम प्रधान पूनम देवी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान से किया गया।
खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि ब्लाक के ज्यादा आबादी वाले पांच गांव में आरआरसी सेंटर बनाया जायेगा जिससे गांव के कूड़े – कचड़े को आरआरसी सेंटर पर लाकर एकत्र किया जायेगा। इसमें गीला कचड़ा,सूखा कचड़ा अलग अलग करके मशीन द्वारा वार्मिंग कम्पोस्ट खाद्य बनाया जायेगा। इसके अलावा नाडेप पिट दो,पेपर वेस्ट,रबड़ बेस्ट,ग्लास बेस्ट,प्लास्टिक वेस्ट,मेटल वेस्ट आदि का निर्माण किया जायेगा।
इस दौरान एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह,ब्लाक कोआर्डिनेटर राजेश कुमार गुप्ता,संतोष गौतम, सिविल इंजीनियर मधु,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधानप्रतिनिधि मारकण्डेय प्रसाद,पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, विश्वविजय सिंह,पूर्व प्रधान देवानंद गिरी,आशुतोष पटेल,अजय राव,रविन्द्र किशोर शर्मा बंशबहादुर पटेल,रामसेवक कुशवाहा आदि गांववासी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…