News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ग्राम प्रधान ने जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर एमडीएम खाते का संयुक्त हस्ताक्षर न कराने जाने का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 15, 2022  |  6:19 PM

948 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम प्रधान ने जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर एमडीएम खाते का संयुक्त हस्ताक्षर न कराने जाने का लगाया आरोप
  • जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को भेजा शिकायती पत्र

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के भैसहां ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर ग्रामसभा भैसहां के विद्यालय के प्रधानाचार्य पर एमडीएम में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

ग्राम प्रधान मोहन भारती ने बीएसए को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि भैसहां जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश प्रभाकर द्वारा एमडीएम में मनमानी किया जा रहा है। एमडीएम खाते का ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा संयुक्त रूप से संचालन होता है जबकि प्रधानाध्यापक द्वारा जानबूझकर एकल खाते का संचालन किया जा रहा है। मनमानी रूप से बैंक से 24000 रुपया निकालकर धन का बंटरबांट किया जा रहा है। इसकी शिकायत खण्ड शिक्षा अधिकारी खड्डा से भी किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। शिकायतकर्ता ने प्रधानाध्यापक का समय से विद्यालय नहीं आने की भी शिकायत पत्र में करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking