News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2023  |  7:52 PM

408 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 
  • जोकवा -जौरा बाजार सड़क से होकर निकली यह सड़क लगभग दो किलोमीटर तक गड्ढे में हो गई हैं तब्दील

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के नदवा विशुनपुर जिले का एक मात्र सैनिक गांव हैं, इस गांव के हर घर से एक व्यक्ति सैनिक से सेवा निवृत्त हैं। वही सैकड़ो की संख्या में युवा देश के  की सेवा में लगे हुए हैं। सेना के उच्च अधिकारी से लेकर सैनिक तक हैं। इस गांव का एक जवान देश की सेवा में शहीद भी हुआ है। लेकिन इस गांव की सुविधाएं नदारद हैं। इस गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुका हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि 15 नवम्बर तक सारी सड़के गड्ढ़े मुक्त हो जायेगी लेकिन इसका असर नही दिख रहा हैं।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जोकवा जौरा बाजार सड़क से होकर निकली यह सड़क लगभग दो किलोमीटर तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। एक से दो फीट तक गड्ढे बने हुए हैं। गिट्टियां सड़क के किनारे उजड़ कर बिखर गई हैं। आने जाने के वाले ग्रामीणों को  दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

रामआधार सिंह,जय प्रकाश सिंह,रामबहादुर सिंह,धर्मेंद्र शर्मा, सिद्धान्त पाण्डेय,भोला सिंह,समर सिंह,रिशेन्द्र पाण्डेय,विवेकानंद सिंह गांववासियों का कहना हैं कि अगर शीघ्र ही सड़क निर्माण नही कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।लोकनिर्माण विभाग कसया के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार झा का कहना है कि मार्च के पहले सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कराया जायेगा

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking