News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विराट दंगल का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2022  |  9:09 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विराट दंगल का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया के टेकुआटार  फुर्सतपुर बाजार में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर लगने वाले मेला में शुक्रवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया । पहलवानों ने अपना अपना जोर आजमाईस किया जिसमें क्षेत्री पहलवानों का दबदबा कायम रहा ।विगत कई वर्षों से आयोजित होते चला आ रहा  मेला व दंगल औऱ रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमl

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

इसी क्रम में इस वर्ष भी शुक्रवार के दिन दंगल  का आयोजन हुआ, जिसमे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।दंगल में तूफानी देवतहाँ ने पवन कुरुक्षेत्र को अली हुसैन देवतहाँ ने गौरव मुजफ्फरपुर को रविशंकर अयोध्या ने प्रदीप मुजफ्फरपुर को,विपिन बभनौली ने अभय कप्तानगंज को, सुरेन्द्र रामबर ने बबलू देवरिया को, मन्नू बभनौली ने जैद रामकोला को, अब्दुल गोरखपुर ने सुनिल जटहा को पटखनी दिया। मौसम अली पंजाब, अली हुसैन मुजफ्फरपुर, सुमन्त बभनौली, सूखा मुजफ्फरपुर, राकेश पडरौना, जावेद पंजाब आदि का जोड़ बराबरी पर रहा।इस दंगल का  शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव व भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया, ग्राम प्रधान रघुनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ सोनू, मोहसिन उर्फ बुलेट मेहंदी हसन, समशुदीन, परशुराम, अरविंद, बेलाल, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव आदि  ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर शुभारंभ कियाl इस अवसर पर कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन खेल है, जो अब विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है।

दंगल का अध्यक्षता ब्यास तिवारी संचालन मजीबुल्लाह राही व अंगद यादव तथा  रेफरी की भूमिका चघ्घा यादव व सुबाष चौहान ने निभाई।आयोजक समिति के अध्यक्ष मुलायम यादव ने आये सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट कियाl

इस अवसर पर गणेश यादव, मुलायम यादव, मुनेब, गोविंद, कन्हैया यादव, मढ़ई यादव,ब्लिस्टर यादव, शैलेश यादव, विश्राम यादव, मंटू, मन्नू, गृजेश, धीरज, शमशाद, सिराज अहमद, गुल्ली, प्रकाश, अमित मद्धेशिया, जावेद, पवन, रामलखन आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking