News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 25, 2023  |  6:08 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कुशीनगर। विकास खंड कसया के ग्राम नौगावा में विजया दशमी के अवसर पर बुधवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों की दर्जनों जोड़ी ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कल विजया दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ पुरे भारत में मनाया गया मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा बिलुप्त होती भारत की शान कुश्ती कला को ऐसे कार्यक्रम मजबूती प्रदान करते हैं पहले का समय था कि हर गांव गली मुहल्लों में युवा कुश्ती दंगल लडा करते थे अखाड़े में कसरत मेहनत बनाने से शरीर मजबूत तथा स्वस्थ रहते थे। विशिष्ट अतिथि पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुश्ती कला ऐसी कला है जिसके कलाकार सुबह जगकर योगा कसरत करने के बाद अखाड़े को चल देते हैं जिससे शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजन कर्ताओं को मैं धन्यवाद देता हूं कि क्रिकेट के दौर में ऐसे आयोजन कर पुरानी भारतीय कला और सभ्यता को सजाने संवारने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अतिथियों ने फीता काटकर तथा पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया जिसमें नवीउल्लाह बघौचघाट बनाम संदीप चौहान,अकरम देवरिया बनाम सद्दाम पकहा,अनुज यादव बनारस बनाम टिंकू बघौचघाट,सुभान अंसारी बनाम दीपू प्रेमनगर सहित कई दर्जन पहलवानों के जोड हुए जिसमें अनुज यादव बनारस ने टिंकू बघौचघाट को आसमान दिखाया अकरम देवरिया ने सद्दाम पकहा को आसमान दिखाया।कई जोड बराबरी पर छुटे कुछ जोडो का समय बढ़ाने पर भी परिणाम अनिर्णीत ही रहा।

इस अवसर पर विनोद जायसवाल,डा लक्ष्मीनारायण जायसवाल,भोला यादव,इस्लाम अंसारी, रिंकू राव, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण जायसवाल, शैलेश, मनोज जायसवाल,अमित गोंड, अनमोल,नीरज शर्मा, सिकंदर निगम, सुभाष प्रसाद,राम औतारसहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking