कुशीनगर। मोबाइल कहीं पर गिर जाने या फिर सार्वजनिक जगह पर छूट जाने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद बहोत ही काम होती है लेकिन ऐसे उम्मीद छोड़ चुके एक व्यक्ति के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी और यह कर दिखाया है कसया थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल राहुल यादव ने जब एक व्यक्ति गुम हुए मोबाइल उनको लौटाया तो उनके के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
शनिवार को थाना पटहेरवा के रहने वाले जोगिंदर गुप्ता का मोबाइल कसया बाजार में गिर गया था उन्होंने तलाश किया तो लेकिन उनको मोबाइल नहीं मिला और वह मायूस होकर अपने घर लौट गए, लेकिन गांधी चौक पर कसया थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल राहुल यादव ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल मिला जब उन्होंने मोबाइल को चेक कर जानकारी हासिल किया तो मालूम हुआ कि यह मोबाइल थाना पटहेरवा क्षेत्र के रहने वाले जोगिंदर गुप्ता का है, जो बाजार में गिर गया था, उन्होंने जोगिंदर गुप्ता को बुलाकर उनका मोबाइल सकुशल उन्हें सौंप दिया। मोबाइल मिलने की जोगिंदर के चेहरे पर मुस्कान आ गयी । मोबाइल मिलने के बाद जोगिंदर ने कॉन्स्टेबल राहुल के प्रति अपना धन्यवाद व आभार जताया।
कॉन्स्टेबल राहुल ने कहा कि सभी लोगों से विनम्र निवेदन है अगर आपको कभी किसी का कोई सामान्य/मोबाइल मिले तो उसको जरूर वापस कर दिया करें क्योंकि मोबाइल में ही आधे से ज्यादा हमारी जिंदगी के पल कैद रहते हैं.
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…