कसया/कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत ग्राम भैसहा शामपुर चकदेईया हेतिमपुर के पास से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर हो रहा है l
बालू माफियाओ द्वारा यहाँ बे खौफ बालू खनन कराया जा रहा हैl बताते चले कि इस नदी पर लगभग 10 से 15 नावो पर दबंग बालू माफियाओ द्वारा लोगो के बीच प्रभाव बनाकर चैलेंज देकर खनन का काम कराया जा रहा है l बालू माफिया यहाँ चिन्हित घाटों पर अवैध सफेद बालू का खनन डंके की चोट पर कर रहे है l श्मशान घाट पर जाने वाले मार्गो पर खनन माफिया खनन करके रास्ते क़ो क्षति ग्रस्त दिये है l विरोध करने वाले स्थानीय ग्रामीणों क़ो डरा -धमका कर उनका मुंह बंद करा देते है l
नियम -कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बालू माफिया शासन -प्रशासन की आंखों में धूल झोकते हुए कानून व्यवस्था क़ो खुला चैलेन्ज दे रहे है l इस दिनों घाटो पर रोक के बावजूद अवैध सफ़ेद बालू बेखौफ कर रहे है l
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…