कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व थाना पटहेरवा अंतर्गत एक महिला ने पति से बोल -ठोल होने पर फंदे से लटक कर दे दी जान l मिली जानकारी के अनुसार कसया तहसील क्षेत्र के पुरैना दूबे टोला निवासी पूनम गुप्ता पत्नी पप्पू गुप्ता 25 वर्ष सोमवार की रात को पति से कुछ बोल -ठोल हो गया, जिससे पत्नी पूनम ने उसी रात लगभग 9:30बजे सभी के सोने के पश्चात् घर की छत में लगे पंखे में फंदा लगाकर लटक गयी l रात को सोने के दौरान माँ को बिस्तर पर न पाकर बच्चे घर में ढूढ़ने लगे कि तभी माँ को फंदे से लटकता देख चिल्लाना शुरू कर दिया l शोर -गुल सुनकर घर के लोगो ने पहुंच कर पूनम को फंदे से उतारा औऱ जीवित होने की आशंका में उसे कसया किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिये लाये, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया l इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया l मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम की सास, पति पप्पू गुप्ता औऱ ससुर लालबचन गुप्ता को हिरासत में लें लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l स्थानीय लोगो के बताने के अनुसार मृतिका पूनम गुप्ता पुत्री हरिशंकर गुप्ता निवासी बैकुंटपुर,थाना-कट्या बिहार की विवाह 8 वर्ष पूर्व पप्पू गुप्ता के साथ हुई थी , जिनसे दो बच्चे आदित्य 5वर्ष व कृष्ण 4वर्ष है l मृतिका का पति पप्पू अपनी पत्नी पूनम को लेकर लुधियाना रहता था औऱ वही कमाता था l दीपावली व छठ पर्व के मौके पर एक सप्ताह पूर्व घर सपरिवार आया था l शुक्रवार की रात में पति -पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बोल -ठोल हो गयी, जिससे नाराज पूनम ने सभी को खाना खिलाने औऱ सोने के बाद खुद को छत के पंखे में फंदा लगाकर मर गयी l घटना की जाँच -पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है l समाचार लिखें जाने तक थाने में कोई तहरीर नही दिया गया था l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…