मो0असलम /अब्दुल मजीद
कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, भारत इकाई कुशीनगर का जनपदीय अभिकर्ता सम्मेलन गुरुवार को कसया नगर के पड़रौना रोड पर स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एकता में बल होता है,संगठन की ताकत को समझना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।संगठन हर एक अभिकर्ता बंधु के सहयोग के लिए हमेशा तैयार।आज अभिकर्ताओं का एक मात्र यह संगठन अभिकर्ताओं के हक अधिकार की बात करने वाला संगठन है।विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मिश्रा राष्ट्रीय सचिव ने जिले के अभिकर्ताओ की समस्याओ को उन्होने सुना,साथ ही अभिकर्ताओ के हित मे संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास से अभिकर्ताओ को अवगत कराया।श्री मिश्रा ने अभिकर्ताओ से कहा कि सरकार द्वारा निरन्तर अभिकर्ताओ की उपेक्षा किया जा रहा है।संगठन निरन्तर वित्त मंत्रालय को अभिकर्ताओ की मांग व समस्या से अवगत करा रहा है लेकिन सरकार जानबूझकर अभिकर्ताओ की उपेक्षा कर रही है।आगामी बजट सत्र में अगर सरकार ने अभिकर्ताओ के कमीशन में वृद्धि नही किया तो अप्रैल 2023 मे वर्तमान सरकार के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि हम अपने अभिकर्ता बंधुओं के लिए अंतिम सांस तक लडेंगे।कृष्णानंद गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने संगठन के कोष के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि संगठन के कोष से आने वाले समय में संगठन से जुड़े अभिकर्ताओं का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा तथा अभिकर्ताओं के विषम परिस्थितियों में कोष से सहायता राशि देकर सहयोग किया जाएगा। झांसी से आये अशोक गुप्ता ने कहा कि अभिकर्ता शासनादेश पढ़कर अधिकारियों से सवाल पूछे,तब अधिकारी आपकी बात अच्छी तरह से सुनेगा।उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब राकेश टिकैत लोकसभा में पास विधेयक वापस करा सकते हैं तो हम साढ़े पांच लाख अभिकर्ता अपना हक क्यों नहीं ले सकते हैं।महिला अभिकर्ता सहोदरा सिंह ने कहा कि महिला अभिकर्ता लोगों के तानो को अनसुना कर आगे बढ़ते हुए अपना काम करें।क्योंकि लोगों का काम है ताना मारना। उन्होंने कुछ समस्याएं भी गिनाई जिसको संगठन द्वारा समाधान का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम को धर्मेंद्र जैन,मनोज त्रिपाठी, जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशी आदि ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता प्रेमशंकर सिंह और संचालन लल्लन कुमार गोड़ ने किया।कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान नरसिंह सिंह,गोपाल शर्मा, नंदलाल जायसवाल सहित जनपद के हाटा,कसया,दुदही, पड़रौना,खड्डा,कप्तानगंज समेत विभिन्न ब्लाकों के दो सौ अभिकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…