News Addaa WhatsApp Group

30 जनवरी को दो मिनट के लिए ठहर जाएगा कुशीनगर! शहीद दिवस पर सुबह 11 बजे रखेंगे सामूहिक मौन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2023  |  4:49 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 जनवरी को दो मिनट के लिए ठहर जाएगा कुशीनगर! शहीद दिवस पर सुबह 11 बजे रखेंगे सामूहिक मौन

कुशीनगर। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। बापू की पुण्यतिथि पर शासन की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों और कलेक्टर्स को आदेश भेजा गया है। इसके मुताबिक इस दिन प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृतियों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। खास बात ये है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे जो जहां है, वो वहीं रुककर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखेगा।ads

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूरे देश में पूर्वाह्न 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाता है। इस दिवस को मनाने के संबंध में शासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है, जो इस प्रकार है।

(i) 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11.00 बजे पूरे देश में मौन रखा जाना चाहिए और काम तथा समस्त गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए।

(ii) जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाए जाने चाहिए और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुन: क्लियर साफ बजाए जाने चाहिए। जहां सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाए।

(iii) सिगनल (जहां उपलब्ध हो), सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें।

(iv) जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो, वहां पूर्वाह्न 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।ads

विगत में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाता है, जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप से अपने काम में लगी रहती है। जिलाधिकारी ने अनुरोध किया है कि शहीद दिवस को पूरी गम्भीरता के साथ मनाया जाए। तदनुसार स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में वार्ताएं और भाषण हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाएं।ads

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking