News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर ने देवरिया क़ो हराकर जीता फाइनल मुकाबला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2022  |  5:52 PM

1,159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर ने देवरिया क़ो हराकर जीता फाइनल मुकाबला
  • मुसाफिर अली मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी व देवरिया क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गयाl

कसया/कुशीनगर। बुद्ध इंटर कालेज के लीलावती स्टेडियम में चल रहे स्व. सूबेदार मुसाफिर अली मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी व देवरिया क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया । जिसमे कुशीनगर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया । देवरिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुशीनगर को जीत के लिए 194 का लक्ष्य दिया । अमित ने सर्वाधिक 68 रन तथा सर्वेश ने 44 रन की पारी खेली । जवाब में कुशीनगर की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31हजार रुपए का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया । कुशीनगर टीम के लिए सर्वाधिक रन अल्तमस 103 रन बनाकर नाबाद रहे , जबकि मंथन ने अपने टीम के लिए 45 रन ही जोड़ पाए ।

आज की हॉट खबर- अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक...

इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर रहे ।आयोजक अजहर ने स्वागत व आभार ज्ञापित किया। अंपायर सतीश व विनय तथा स्कोरर कैफ व जयदीप रहे । कमेंट्री सचिन पाठक व नीरज तिवारी ने किया । इस मौके पर आशिक अली , आफताब आलम , रवि गुप्ता , करुणा निधान मिश्र , गोरख शर्मा , सूबेदार मेजर जे पी यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking