कसया/कुशीनगर । प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते जा रही हैं। भावी प्रत्याशी वोटरों को अपने तरफ आकर्षित करने की जुगत में लग गये हैl इसी क्रम में बसपा के स्थानीय नेताओ के द्वारा वार्ड नंबर 5 बापुनगर सेमरा धूसी बाड़ी पुल के बाजार प्रांगण में सुधीर कुमार भारती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक का आह्वान किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज इंदल राम रहे।
बताते चलें कि चुनावी माहौल को अपने पक्ष में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विचार विमर्श करते हुए लोगों से अपने अपने पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए निवेदन करते देखे जा रहे हैं। बुधवार को बसपा के अमरजीत प्रसाद ,जय श्री प्रसाद ,जय प्रकाश उर्फ मुन्ना भारती ,सुरेंद्र कुमार गौतम ,कृष्णानंद पांडेय, उमेश भारती, अवध नारायण गौतम, लाल बिहारी प्रसाद ,जमीर अहमद आदि पदाधिकारी गणों द्वारा बुधवार को क्षेत्र के बाड़ी पुल के बाजार में कार्यकर्ता बैठक आहूत किया गया ।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन कुशीनगर प्रतिनिधि कैफूल उर्फ मजनू ने कहा प्रत्येक पार्टियों के नेता लोग आप सभी को रिझाने आयेंगे। उन्हें जमीनी हकीकत मालूम नहीं है ।आप सभी किसी के बहकावे में न आवे ।इस निवेदन के साथ मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि मुझे दोबारा मौका मिला ,तो विकास आपके दरवाजे पर जाएगी ।उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि साथियों ,अब वह समय आ गया है कि आप सब प्रदेश के प्रत्येक जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। इसी में हम सब का सम्मान है । इससे पूर्व मुख्य अतिथि का सभी साथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर शमसुल अंसारी, श्री प्रकाश गौतम, राम नगीना बौद्ध ,अवध अनिल कुमार, तैमूर अंसारी, सुभान अंसारी ,संजय प्रसाद, मदन प्रसाद ,रीमा देवी पूर्व प्रधान, प्रभावती देवी ,कलावती देवी ,शांति देवी, फूल वासी देवी, सरस्वती देवी ,पिंटू देवी ,संपति देवी ,राजमती देवी, केसरी देवी , श्रीमती देवी,चंपा देवी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…