कसया/कुशीनगर। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर आज मंगलवार को दीवानी न्यायालय कसया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग महोत्सव के रूप में मनाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के द्वारा बार व बेंच के न्यायिक अधिकारी गण अधिवक्ता गण व कर्मचारी गण ने सुबह 7:00 बजे से योग प्रक्रिया आरंभ की ।प्रशिक्षक अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी और दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने विभिन्न प्रकार के योग के माध्यम से उपस्थित लोगों को अभ्यास कराया तथा इस योग को योग और व्यायाम के रूप में नियमित रूप से करने की बात कही।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि योग से चित् के वृत्तियों का निरोध होता है तथा व्यक्ति की मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति को भी बल प्रदान होता है ।ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को महत्व देते हुए इसे अपने जीवन का एक अंग बनाना जरूरी है ताकि जीवन को सही तरीके से जिया जा सके।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे न्यायिक अधिकारी गण,जेएम कसया नवनीत कश्यप, सिविल जज जूनियर डिविजन शोभित राय, सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय रणनजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडे ,महामंत्री संजय सिंह बघेल ,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद द्विवेदी ,गोपाल त्रिपाठी, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी ,दीनदयाल मल, राकेश श्रीवास्तव जय श्री सिंह, जितेंद्र पटेल,सोहराब अली आदि अधिवक्ता गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…