खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली के महुअवा टोले में शनिवार को लक्ष्मी पण्डाल सजा रहे एक युवक बिजली का करेंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये, आनन फानन में उन्हें सीएचसी तुर्कहा भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना को लेकर समिति सहित गांव में सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि युवक कान में ईयरफोन लगा काम कर रहा थे।
थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के महुअवा टोले पर लक्ष्मी पूजन के लिए पण्डाल सजाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बहोरछपरा निवासी सोनू रौनियार सजावट व बिजली सजावट के लिए सट्टा बुक किए थे।
शनिवार को पण्डाल सजाने के लिए लोहे का पाइप लगा रहे थे। इसी दौरान लोहे का खम्भा ऊपर विद्युत प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आ गया और युवक करेंट की चपेट में आकर गिरकर घायल हो गए। इस पास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना को लेकर युवक के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…