साखोपार/कसया।कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल-सपहा मार्ग पर सपहा रजवाहा पर इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे युवक को नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे युवक पेड़ से जोरदार टक्कर खाकर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के शामपुर हतवा निवासी 24 वर्षीय आफताब आलम पुत्र मंसूर आलम बाड़ीपुल से देर शाम बाजार कर घर जा रहे थे कि इंडियन पब्लिक स्कूल से आगे नहर पर दोनों तरफ नरकट के झुंड से अचानक निकली नीलगाय ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे आफताब पेड़ से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में चीख पुकार मच गई।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…