कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के गोपालगढ़ तिराहे पर बुधवार की देर रात साइकिल से सड़क पार कर रहा 32 वर्षीय युवक को किसी वोल्वो बस ने ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगढ़ निवासी अर्जुन सिंह(32) पुत्र स्व. कपिलदेव सिंह कसया से घर की तरफ साइकिल से गोपालगढ़ तिराहे पर नेशनल हाईवे पार करते समय वोल्वो बस के चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
चौकी प्रभारी सन्नी चावला ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है । अभी तहरीर नहीं मिला है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…