News Addaa WhatsApp Group

कुशीनार: कुष्ठ रोगियों का इलाज के साथ करे सम्मान-सीएमओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2023  |  11:26 AM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनार: कुष्ठ रोगियों का इलाज के साथ करे सम्मान-सीएमओ
  • कुष्ठ रोगियों से न करे भेदभाव-डीएलओ 
कुशीनार। कुष्ठ एवं टीबी रोगियों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम सीएचसी देवतहा के परिसर में  कार्यक्रम संयोजक एनएमएस रमेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया द्वारा गाँधी एवं शास्त्री  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।  ततपश्चात सीएमओ द्वारा फीता काटाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि महात्मा गांधी  कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये समर्पित थे। उनका कहना था कि रोग से घृणा करो ,रोगी से नही। उनके इस वाक्य को चरितार्थ करते हुये  कुष्ठ रोगियों के इलाज के साथ जो सम्मान देने का कार्य एनएमएस त्रिपाठी  द्वारा किया जा रहा है, उन्हें बहुत बहुत साधुवाद देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। सीएमओ डॉ. पटारिया ने कहा कि इनसे अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिये और जब हम मरीज का इलाज सेवाभाव से करते है तो वह हमें बहुत आशीर्वाद देता है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के बराबर है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कुष्ठरोग अधिकारी डॉ रामदास कुशवाहा ने कहा कि हमें कुष्ठ रोगियों से कोई भेदभाव नही करना चाहिये तथा उसे समाज मे उचित सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। डॉ कुशवाहा ने कहा कि इस रोग के प्रति लोगो को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। जिसके लिये हमारे विभाग द्वारा अनेको कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
कार्यक्रम को डिप्टी सीएमओ डॉ राकेश गुप्ता,जिला कुष्ठरोग सलाहकार डॉ विनोद मिश्र ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी डॉ.हेमन्त वर्मा ने किया। संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने किया। आगन्तुको के प्रति आभार डॉ दिलीप गुप्ता ने व्यक्त किया। सभी 55 रोगियों में कम्बल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वितरित कराया गया तथा उनमें मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया।
इस दौरान डॉ प्रिंस,डॉ पंकज,डॉ अवनीश प्रताप शाही,डॉ संजय यादव,डॉ रामनारायण धर द्विवेदी,डॉ शम्भू कुशवाहा,रामध्यान सिंह,अरविन्द त्रिपाठी,विजय सिंह,शरतेन्दु शुक्ला,राकेश सोनकर,संतोष कुमार,रविन्द्र सिंह,सादिक अली,मनीष श्रीवास्तव,जयसिंह,प्रमोद गौड़,कविता पाण्डे,सुमन देवी,चन्दप्रभा पांडेय सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking