कुशीनगर। सोमवार को कोतवाली हाटा पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक और लग्जरी हुंडई कार से बयालीस किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को दबोचने में सफलता प्राप्त किया है।
बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को कोतवाली हाटा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भड़कुलवा चौराहे के दक्षिण तरफ राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के सर्विस लेन के पास से एक अदद कन्टेनर नं0 RJ 52 GA 4943 व एक अदद हुण्डई कार नं0 UP 80 CY 0506 से कुल बयालीस किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 630000 रुपये) की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्त अकरम पुत्र मुसर्रत निवासी मातीपुर पो0 मनौटा थाना असमौली जनपद सम्भल, सुग्रीव विश्वकर्मा पुत्र बनवारी विश्वकर्मा निवासी लाल टोली वार्ड नं0 6 थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1.दो अदद बोरे मे कुल 42 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
2.घटना में प्रयुक्त एक अदद कन्टेनर नं0- RJ 52 GA 4943
3.घटना में प्रयुक्त एक अदद हुण्डई कार नं0- UP 80 CY 0506
4.जामा तलाशी का कुल- 52550 रुपये नगद
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार थाना सिंह कोतवाली हाटा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश यादव ,उ0नि0 चन्दन प्रजापति ,हे0का0 हिमाशूं सिंह ,का0 रणजीत सिंह थाना ,का0 सचिन यादव ,का0 सत्यम पटेल,का0 नरेन्द्र कुमार,का0 यशवन्त कुमार ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…